राजनांदगांव

न्याय योजना की रकम आहरण के लिए समुचित बंदोबस्त के निर्देश
03-Nov-2021 5:04 PM
न्याय योजना की रकम आहरण के लिए समुचित बंदोबस्त के निर्देश

कलेक्टर ने बैंक प्रबंधकों को दिया बेहतर व्यवस्था बनाने का आदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 नवंबर।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत किसानों को राशि प्राप्त हुई है। उन्हें बैंकों से राशि आहरण में किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी बैंकों में सुचारू व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी एसडीएम को किसानों के राशि आहरण सुविधा बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने दीपावली के पहले सभी दैनिक वेतन भोगी, अधिकारी-कर्मचारियों का वेतन देने के लिए कोषालय अधिकारी को निर्देश दिए।

 उन्होंने कहा कि सोमवार को जनदर्शन होगा। एक दिसम्बर से धान खरीदी प्रारंभ होगी। सभी धान खरीदी केन्द्रों में चेक लिस्ट के अनुसार तैयारी सुनिश्चित होना चाहिए, जिन धान खरीदी केन्द्रों में दिक्कतें आती है, उनका चिन्हांकन कर निराकरण किया जाए। उन्होंने दीपावली पर्व को ध्यान में रखते सभी अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पटाखा दुकानों के आसपास फायर ब्रिगेड सहित आवश्यक सुरक्षा के इंतजाम करें। कोविड-19 से मृत व्यक्तियों को शासन द्वारा सहायता राशि प्रदान की जा रही है।

जिले में 325 व्यक्ति के परिवार को सहायता राशि प्रदान की गई है। उन्होंने अन्य शेष प्रकरणों पर शीघ्र ही सहायता राशि देने कहा। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन किसान मजदूर न्याय योजना शासन की प्राथमिकता वाली योजना है। पटवारी भूमिहीन किसानों का चिन्हांकन कर आवेदन पत्र भरना सुनिश्चित करें। डोर-टू-डोर सर्वे कर सूची से मिलान करें। प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कर एंट्री करना सुनिश्चित करें। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को पटवारी के कार्यों की मॉनिटरिंग करने कहा। उन्होंने कहा कि जिले स्तर पर युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिला एवं विकासखंड स्तर पर विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। उन्होंने क्रीड़ा अधिकारी को खेल गतिविधियां कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सस्ती दवाई योजना के अंतर्गत सभी दुकानों का संचालन होना चाहिए। शासन द्वारा योजना के तहत कम मूल्य में दवाई उपलब्ध कराई गई है, सभी को इसका लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पर्व पर सभी गौठानों में गौठान दिवस का आयोजन किया जाएगा। गौठानों में पशु विभाग द्वारा शिविर लगाया जाए। किसानों को पैरादान के लिए प्रोत्साहित करें।

कलेक्टर सिन्हा ने जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन निर्माण एवं जीर्णोद्धार की जानकारी ली। उन्होंने जल्द ही निर्माण कार्य पूरा करने सीजीएमएससी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना शासन की फ्लेगशिप योजना है। यह निश्चित स्थान पर संचालित होनी चाहिए। लोक सेवा गारंटी के तहत प्रकरण समय में निराकरण करें। उन्होंने हॉस्टल और छात्रावासों का निरीक्षण करने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उतेरा फसल के लिए किसानों को प्रेरित करें। रोका छेका फाल्गुन तक किया जाएगा। सभी गौठानों में चारा के लिए पर्याप्त मात्रा में पैरा उपलब्ध होनी चाहिए। उतेरा फसल के लिए विभाग को लक्ष्य दिया गया है, उनके अनुरूप कार्य करें।

जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर ने कहा कि गोवर्धन पूजा में गौठान दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारी सुनिश्चित की जाए। गौठान में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण, खिचड़ी खिलाना और गौठान के संबंध में विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को पैरादान के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी राजनांदगांव एन. गुरूनाथन, वनमंडलाधिकारी खैरागढ़ संजय यादव, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम अरूण कुमार वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान सभी एसडीएम, जनपद सीईओ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्मय से जुड़े रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news