राजनांदगांव

विधायक देवव्रत सिंह के निधन पर कांग्रेस ने जताया शोक
07-Nov-2021 5:31 PM
विधायक देवव्रत सिंह के निधन पर कांग्रेस ने जताया शोक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 नवंबर।
पूर्व सांसद व खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह  के असमय निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण एवं शहर कांग्रेस ने शोक जताया है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता रुपेश दुबे ने बताया कि देवव्रत सिंह के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने शोक संवेदना व्यक्त करते श्रद्धासुमन अर्पित की। अंत्येष्टि में शामिल वरिष्ठ मंत्री रविन्द्र चौबे ने देवव्रत सिंह को एक विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्तित्व निरूपित किया।

 प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई ने देवव्रत सिंह के निधन पर छग व भारतीय राजनीति का ध्रुव तारा अस्त होना कहा। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी व शहर अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने शोक संवेदना व्यक्त की।

देवव्रत सिंह के निधन पर मंत्री कवासी लखमा, विधायक विकास उपाध्याय,  विधायक प्रमोद शर्मा,  विधायक छन्नी चंदू साहू, विधायक धर्मजीत सिंह, पंकज शर्मा, श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य शरीक रईस खान, योगेश्वर राज सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान, धनेश पाटिला, इंद्रशाह मंडावी, दलेश्वर साहू, भुवनेश्वर बघेल, छन्नी साहू, गिरवर जंघेल, जितेंद्र मुदलियार, शाहिद भाई, थानेश्वर पाटिला, नवाज खान, श्रीकिशन खंडेलवाल, महापौर हेमा देशमुख, कमलजीत पिंटू, हरिनारायण धकेता, अलालीराम यादव, रमेश राठौर, सुदेश देशमुख, शशिकांत अवस्थी, मनीष निर्मलकर, रमेश खंडेलवाल, गुलाब वर्मा, मोती साहू, गोवर्धन देशमुख, महेंद्र यादव, अशोक फडऩवीस, प्रवीण मेश्राम, राजकुमारी सिन्हा, आसिफ अली, सूर्यकांत जैन, मेहुल मारू, सिद्धार्थ डोंगरे आदि ने शोक व्यक्त की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news