राजनांदगांव

विधायक देवव्रत के निधन पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि
08-Nov-2021 2:02 PM
विधायक देवव्रत के निधन पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 8 नवंबर। खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह के आकस्मिक निधन पर जिला भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते इसे राजनांदगांव के लिए बेहद दुखद बताया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने देवव्रत सिंह को अपने परिवार का सदस्य बताते उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते कहा कि उन्होंने शान एवं उसूलों की राजनीतिक जीवन यात्रा पूरी की। उनके निधन से उन्हें गहरा आघात लगा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख, लीलाराम भोजवानी, अशोक शर्मा, संतोष अग्रवाल ने भी देवव्रत सिंह के निधन को आकस्मिक बताते ईश्वर से प्राथना की कि उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

भाजपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव,  महामंत्री सचिन बघेल, दिनेश गांधी ने भी अपने संयुक्त वक्तव्य में देवव्रत सिंह के निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित करते कहा कि देवव्रत सिंह ने सदैव ही राजनीतिक शुचिता एवं उसके नैतिक मूल्यों का ईमानदारी से पालन किया और अपने मान-सम्मान के साथ-साथ खैरागढ़ की जनता की भी सेवा की। ऐसे नेता का समय से पूर्व अचानक यूं चले जाना राजनांदगांव के लिए राजनीतिक क्षति हुई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news