राजनांदगांव
![अफवाहों पर कार्रवाई के लिए पुलिस की बनी सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम अफवाहों पर कार्रवाई के लिए पुलिस की बनी सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1636530346G_LOGO-001.jpg)
जिलेभर में अब त्वरित कार्रवाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 नवंबर। सोशल मीडिया के जरिये अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम का गठन किया है। टीम का काम फेसबुक, वाट्सअप, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम समेत अन्य सिस्टम के जरिये अफवाह फैलाए जाने की स्थिति में सीधे कार्रवाई होगी। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में कथित रूप से धार्मिक टिप्पणियों के मामले बढ़े हैं। जिसके चलते पुलिस ने एहतियातन टीम का गठन किया है। धार्मिक उन्माद फैलाने के उद्देश्य से ज्यादातर टिप्पणियों पर विवाद खड़ा हुआ है। पुलिस को अक्सर ऐसे मामलों में अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते राजनांदगांव एसपी डी. श्रवण ने मानपुर एसडीओपी लोकेश देवांगन को नोडल अधिकारी नियुक्त करते समूचे जिले के थानों में एक विशेष पुलिस कर्मियों की भी नियुक्ति की है।
मिली जानकारी के मुताबिक टीम में उप निरीक्षक आलोक साहू कोतवाली, सउनि हिम्मत यादव चिखली चौकी, उप निरीक्षक संजय नाग लालबाग, आरक्षक कीर्तन अहीर तुमड़ीबोड चौकी, आरक्षक मोहसीन खान बसंतपुर, आरक्षक रूपेन्द्र यादव सुरगी चौकी, उप निरीक्षक विनोद जाटवर सोमनी, आरक्षक परमेश्वर वर्मा खैरागढ़, प्र. आरक्षक आशुतोष सिंह चौकी जालाबांधा, आर. डामेन्द्र कौशिक छुईखदान, प्र. आर. रराजेश पाटले घुमका, प्र. आर. सुरेश राजपूत ठेलकाडीह, आर. रामेश्वर जंघेल गातापार, आर. लकेश्वर पटेल गंडई, आर. आनंद देवालय साल्हेवारा, सउनि महेन्द्र यादव मोहगांव, आर. चोवाराम नेताम बकरकट्टा, सउनि तुकराम बॉक डोंगरगढ़, प्र.आर. सियाराम धुर्वे चौकी मोहारा, आर. असवन वर्मा छुरिया, आर. लीलाधर मंडलोई चौकी चिचोला, प्र. आर. धर्मेन्द्र देशमुख चौकी जोब, उप निरीक्षक पीलूराम मंडावी बोरतलाव, आर. भुनेश्वर ध्रुव बागनदी, आर. सुशील राउत अं. चौकी, सउनि वेदराम चंद्रवंशी डोंगरगांव, आर. गोपाल ठाकुर मोहला, आर. मन्नू नेताम चिल्हाटी, प्र. आर. चंद्रेश सिन्हा गैंदाटोला, उनि अजीतत राजपूत मानपुर, आर. तीजउ कौशाल औंधी, आर. संतोष ठाकुर खडग़ांव, आर. कौशल कुमार सुधाकर सीतागांव, आर. हेमंत उर्वशा मदनवाड़ा एवं प्र. आर. हेमेन्द्र सिन्हा कोहका शामिल है।