राजनांदगांव
![अभा कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष बने आदित्य अभा कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष बने आदित्य](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1636545153jn__7_Aaditya_Sriwastav.jpg)
राजनांदगांव, 10 नवंबर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद खरे और महामंत्री प्रदीप वर्मा की अनुशंसा पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव श्रीवास्तव के अनुमोदन से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सर्वसम्मत निर्णय से कार्यकारिणी समिति के अगले आदेश, मनोनयन अथवा चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक राजनांदगांव जिला अध्यक्ष के रूप में आदित्य श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने मनोनयन की विधिवत घोषणा की है। उनके मनोनयन पर समाज प्रमुखों ने शुभाशीष देते हुए बधाई दी। ज्ञात हो कि श्री श्रीवास्तव अतिरिक्त लोक अभियोजक के साथ ही पं. किशोरीलाल शुक्ल विधि महाविद्यालय में अतिथि प्राध्यापक के रूप में भी अपनी निरंतर सेवाएं दे रहे हैं।