राजनांदगांव

सुबह अध्र्य देकर छठ पर्व की बिदाई
11-Nov-2021 3:02 PM
सुबह अध्र्य देकर छठ पर्व की बिदाई

घाट में पूजा-अर्चना के लिए जुटे छठवर्तियां

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
राजनांदगांव, 11 नवंबर।
सुबह अध्र्य देकर महाछठ पर्व की बिदाई हो गई। करीब चार दिन चलने वाले इस सालाना त्यौहार पर छठवर्तियां महिलाओं ने कठिन व्रत रखकर संतानों की लंबी आयु की कामना की। उत्तर भारतीयों के इस अतिमहत्वपूर्ण त्यौहार पर सभी दिन तालाबों के घाट पर पूजा-अर्चना होती रही। गुरुवार सुबह सूर्य अध्र्य देने के बाद महिलाओं ने अपना उपवास तोड़ा। वहीं घरों में पारंपरिक रिवाजों के बाद महिलाओं ने भोजन कर संतानों के प्रति अपना प्रेम जाहिर किया। छठ पर्व पर श्रद्धाभक्ति का माहौल बना है। भगवान सूर्यदेव व छठ मैया की आराधना के लिए चलने वाले इस पर्व के आज चौथे दिन सुबह सूर्यदेव की आराधना करने व अध्र्य अर्पण करने बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति तालाबों में बनी रही।

इससे पूर्व बुधवार शाम छठ पर्व के अंतर्गत डूबते सूर्य को अध्र्य देने के लिए शहर के मोतीतालाब व चिखली तालाब समेत अन्य तालाबों के घाटों में मेला सा माहौल रहा। कार्तिक माह के षष्ठी तिथि को यह पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। लोक आस्था के इस पर्व में सूर्योपासना व षष्ठी मैया की आरधना कर संतान के लिए आशीर्वाद मांगा गया। गुरुवार को ब्रम्हमुहूर्त में महिलाओं ने उगते सूर्य को अध्र्य दिया। इसी के साथ पर्व का समापन हो गया। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी अध्र्य देने लोग तालाब किनारे पहुंचे थे। वहीं पटाखे भी फोड़े और आतिशबाजी की गई। तालाब के घाटों के आसपास तोरण पताका व बैनर बांधे गए थे।

स्थानीय गणेश मंदिर के पीछे स्थित मोती तालाब में शहर के लोग छठ पर्व मनाने के लिए एकत्रित हुए। इस पर्व को मनाने के लिए यूपी-बिहार के बाशिंदों में खासा उत्साह रहता है। यहां रहने वाले उत्तर भारतीय समुदाय के लोग इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं। पूजा में तरह-तरह के मिठाईयों एवं खानपान की वस्तुओं का भोग चढ़ाया जाता है। जिसमें नारियल, लोटा, गन्ना, लाल सिंदूर, धूप, चावल समेत अन्य सामग्रियां है। चंदन से भरी टोकरी को रखकर घाट में ले जाकर अध्र्य दिया जाता है। इधर आज गुरुवार को छठ पूजा की समाप्ति हुई। इससे पहले समाज के लोगों ने सरोवर में उतरकर सूर्य को अध्र्य दिया। दिवाली पर्व के छठवें दिन इस पर्व को मनाया जाता है। उत्तर भारतीय नागरिकों के लिए छठ पर्व काफी मायने रखता है। बच्चों की लंबी आयु की कामना के साथ परिवार की खुशहाली की कामना भी की जाती है। शहर के चिखली, ममता नगर, सहदेव नगर समेत उत्तर भारतीय बाहुल्य मोहल्लों ने नागरिकों ने मोती तालाब में सुबह से पूजा-अर्चना कर छठ पर्व को धूमधाम से मनाया।

जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
छठ पर्व के समापन के अवसर पर गुरुवार सुबह  महापौर हेमा देशमुख मोती तालाब घाट पहुंचकर व्र्रती महिलाओं को पर्व की शुभकामनाएं दी। वहीं इससे पूर्व बुधवार शाम को सांसद संतोष पांडेय, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव व भाजपा नेता नीलू शर्मा, अशोक चौधरी, ऋषि चौधरी ने भी गणेश मंदिर स्थित मोती तालाब घाट में पहुंचकर व्रती महिलाओं को पर्व के लिए शुभकामनाएं दी। स्थानीय मोती तालाब में गुरुवार सुबह लोग सूर्यनारायण को अध्र्य देने के लिए जुटे रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news