राजनांदगांव

सुरगी में दीपावली मिलन आयोजित
11-Nov-2021 5:46 PM
सुरगी में दीपावली मिलन आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 नवंबर। 
साकेत साहित्य परिषद सुरी द्वारा सुरगी के साहित्य भवन में साहित्यकारों का दीपावली मिलन कार्यक्रम गत् दिनों आयोजित किया गया। साहित्यकार ओमप्रकाश साहू के संयोजन एवं वरिष्ठ साहित्यकार वीरेन्द्र कुमार तिवारी के संचालन में कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार कुबेर सिंह ने की। परिषद के अध्यक्ष लखनलाल साहू ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते रचनाकारों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। वहीं सदस्यों ने साकेत साहित्य भवन के रंग-रोगन के लिए सहयोग राशि प्रदान किया। साथ ही आगामी वार्षिक सम्मान समारोह एवं स्मारिका प्रकाशन पर चर्चा की।

इस अवसर पर रचनाकारों ने विभिन्न रसों से ओतप्रोत रचनाओं का पाठ कर दीपावली मिलन को सार्थक किया। काव्य पाठ एवं प्रेरक विचार व्यक्त करने वालों में कुबेरर सिंह साहू, वीरेन्द्र कुमार तिवारी, महेन्द्र बघेल, लखनलाल साहू, ओमप्रकाश साहू, नारद सिंह, फागूदास कोसले, नंदकिशोर साव, फकीर प्रसाद साहू, भूपेन्द्र साहू, पवन यादव, दूजराम साहू, अमृतदास साहू, युनूस अजनबी, याददास साहू, बलराम सिन्हा,  डोहर दास साहू, डामेन्द्र देवदास, मिट्टू साहू, कुंजजराम साहू, राहुल साहू शामिल थे। काव्य गोष्ठी का संचालन वीरेन्द्र तिवारी और आभार प्रदर्शन ओमप्रकाश साहू ने किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news