राजनांदगांव

महंगाई के विरूद्ध कांग्रेस की जनजागरण पदयात्रा
13-Nov-2021 5:29 PM
महंगाई के विरूद्ध कांग्रेस की जनजागरण पदयात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 नवंबर।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी एवं महासचिव अरूण सिसोदिया के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में 14 से 29 नवंबर तक केंद्र सरकार की नाकामियों के कारण समूचे देश में बढ़ती महंगाई के विरूद्ध चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में जन-जागरण पदयात्रा राजनांदगांव शहर के दक्षिण ब्लॉक एवं उत्तर ब्लॉक के समस्त 51 वार्डों में निकाली जाएगी एवं पदयात्रा हेतु वार्डवार जनजागरण पदयात्रा प्रभारी की नियुक्ति की जाएगी।

जानकारी देते दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने बताया कि उक्त पदयात्रा हेतु तैयारी बैठक कांग्रेस के समस्त विंग एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ स्थानीय कांग्रेस भवन में 12 नवंबर को दोपहर 3.30 बजे ली गई। जिसमें कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं जनमानस को जनजागरण पदयात्रा से जोडऩे की जिम्मेदारी कांग्रेस के विंग अध्यक्षों को दी गई। साथ ही पदयात्रा का रूट तय किया गया।

जनजागरण पदयात्रा की शुरूआत 14 नवंबर को दक्षिण ब्लॉक के वार्ड क्रमांक 51, 50, 49  एवं 47 मोहारा से की जाएगी। जिसकी शुरूआत वार्ड क्रमांक 51 हल्दी से होगी। उक्त  पदयात्रा में शहर कांग्रेस के प्रभारी अरूण सिसोदिया, प्रदेश के पदाधिकारी विशेष रूप से शामिल होंगे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news