राजनांदगांव

दूरदर्शन पर कवि सम्मेलन का प्रसारण 15 को
14-Nov-2021 6:05 PM
दूरदर्शन पर कवि सम्मेलन का प्रसारण 15 को

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 नवंबर।
वर्तमान में पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में दूरदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का निर्माण एवं प्रसारण किया जा रहा है। इसी कड़ी में 15 नवंबर को साढ़े 4 बजे महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए विशेष कवि सम्मेलन का प्रसारण किया जाएगा।

इसमें प्रतिभागी कवियित्री के रूप में सुमन शर्मा बाजपेई, सुनीता शर्मा एवं सुनीता वर्मा अपना काव्य पाठ प्रस्तुत करेंगी। कवि सम्मेलन का संचालन आकांक्षा दुबे कर रही है। दूरदर्शन रायपुर के केंद्र प्रमुख प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की परिकल्पना एवं निर्देशन में इस कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता कार्यक्रम अधिशासी बालकृष्ण श्रीवास्तव है।  यह कार्यक्रम डीडी फ्री डिश एवं डिश टीवी चैनल पर देखा जा सकेगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news