राजनांदगांव

महंगाई के विरोध में शहर कांग्रेस की जन-जागरण पदयात्रा शुरू
15-Nov-2021 5:50 PM
महंगाई के विरोध में शहर कांग्रेस की जन-जागरण पदयात्रा शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 नवंबर।
महंगाई के विरोध में शहर कांग्रेस ने रविवार को जन-जागरण पदयात्रा का आगाज किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के आह्वान पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी व प्रदेश महासचिव अरूण सिसोदिया के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा तथा दक्षिण ब्लॉक जन-जागरण पदयात्रा प्रभारी नरेश शुक्ला के मागदर्शन में शहर के 51 वार्डों में जन-जागरण पदयात्रा का आगाज वार्ड क्रमांक 51 हल्दी से की गई।

शहर कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि 14 नवंबर दोपहर 1 बजे वार्ड नंबर 51 चौक से जन-जागरण पदयात्रा की शुरूआत छत्तीसगढ़ युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, महापौर हेमा देशमुख, दक्षिण ब्लॉक पदयात्रा प्रभारी नरेश शुक्ला द्वारा दोनों ब्लॉक अध्यक्षद्वय आसिफ  अली और सूर्यकांत जैन एवं महापौर हेमा देशमुख ने शहर महिला अध्यक्ष को कांग्रेस का झंडा सौंपकर की गई। पदयात्रा का वार्डवासियों ने स्वागत किया। तत्पश्चात सिंगदई चौक में भ्रमण किया गया। तत्पश्चात मोहारा वार्ड पहुंची।  पदयात्रा के समापन पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने जनसभा को संबोधित करते कहा कि देश में महंगाई मोदी सरकार की देन है और आम जनता महंगाई के कुचक्र में फंस गई। मोदी सरकार द्वारा महंगाई को कम करने आम जनता हित में कोई निर्णय नहीं ले रही है। जिसके कारण आज महंगाई प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

पदयात्रा में हरिनारायण धकेता,  शशिकांत अवस्थी, शारदा तिवारी, रूपेश दुबे, महेन्द्र शर्मा, झम्मन देवांगन, विकास त्रिपाठी, राजू खान, सविता ठाकुर, फिरोज अंसारी, नासिर जिंदरान, नरेश शर्मा, अशोक फडऩवीस, मामराज अग्रवाल, विनय झा, सुनिता फडऩवीस,  महेश साहू, मनीष साहू, शरद पटेल, अरविंद वर्मा, ऋषि शास्त्री, प्रभात गुप्ता, मनीष गौतम, अरशद खान, भोला यादव, मेहुल मारू,  योगेन्द्र वैष्णव,  विकास गजभिये सहित अन्य कांग्रेस व वार्डवासी शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news