राजनांदगांव

शहर कांग्रेस ने मनाई नेहरू की जयंती
15-Nov-2021 6:55 PM
शहर कांग्रेस ने मनाई नेहरू की जयंती

राजनांदगांव, 15 नवंबर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 131वीं जयंती 14 नवंबर को उनके जीवन पर संगोष्ठी सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के खादी ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य में कांग्रेस भवन में किया गया।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि 14 नवंबर को कांग्रेस भवन में पं. जवाहर लाल नेहरू के तैलचित्र पर खादी एवं ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी शशिकांत अवस्थी, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने माल्र्यापण कर संगोष्ठी सभा की शुरूआत की। संगोष्ठी सभा को महापौर हेमा देशमुख, कमलजीत सिंह पिन्टू, हरिनारायण धकेता, फिरोज अंसारी, योगेन्द्र प्रताप सिंह, अरशद खान, प्रमोद बागड़ी, मामराज अग्रवाल ने संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अन्य लोग शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news