राजनांदगांव

जूड़ो कराते का वेल्यू एडेड कोर्स का उद्घाटन
15-Nov-2021 7:01 PM
जूड़ो कराते का वेल्यू एडेड कोर्स का उद्घाटन

राजनांदगांव, 15 नवंबर। शासकीय कमलादेवी राठी महिला महाविद्यालय के क्रीड़ा विभाग एवं आईक्यूएसी के तत्वावधान एवं प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में 12 नवंबर से 2 दिसंबर तक 22 दिवसीय वेल्यू एडेड कोर्स का उद्घाटन गत् दिनों महाविद्यालय के आडिटोरियम में कराते के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अम्बर सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नीता एस. नायर ने किया, जिन्होंने कार्यक्रम का उद्देश्य एवं रूपरेखा की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल ने आत्मरक्षा के लिए जूड़ो कराते के महत्व को बताया। साथ ही छात्राओं को इसमें भाग लेने प्रेरित किया। मुख्य अतिथि अम्बर सिंह ने जूड़ो कराते को आत्मरक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास के लिए उपयोगी बताया। साथ ही शारीरिक एवं मानसिक रूप से अपने आपको संबल बनाने पर जोर दिया, ताकि विपरीत परिस्थितियों का सामना बहादुरी से कर सके।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. सुषमा तिवारी ने अतिथियों, अतिथि प्राध्यापक डॉ. दुर्गा शर्मा, शैलजा तिवारी, डॉ. प्रज्ञा मिश्रा, प्रभाम बैस, खिलेन्द्र सोनी, गोविंद कुमार, रमन साहू का विशेष सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news