राजनांदगांव

हफ्तेभर में 11 लाख क्विंटल धान की खरीदी
08-Dec-2021 12:53 PM
हफ्तेभर में 11 लाख क्विंटल धान की खरीदी

फाईल फोटो

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 दिसंबर।
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के सप्ताहभर बाद राजनांदगांव जिले में तकरीबन 11 लाख क्विंटल धान की खरीदी की गई है। सोसायटियों में धान की आवक बढऩे से 01 दिसंबर से आज पर्यन्त धान की उपज बेचने किसानों की भीड़ उमड़ रही है।

एक जानकारी के मुताबिक रोजाना डेढ़ से दो लाख क्विंटल की सोसायटियों में खरीदी की जा रही है। प्रशासन खरीदी के साथ किसानों के खाते में रकम भी जमा कर रहा है। खरीदी के दौरान लिंकिंग से भी राशि की वसूली की जा रही है। इस बीच कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर सोसायटियों से धान का तेजी से परिवहन भी हो रहा है। सोसायटियों में पिछले साल की तुलना में जाम की स्थिति नहीं हो रही है। जिसके चलते किसानों की सोसायटियों में भीड़ बढ़ी है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिले में 2021-22 में 82 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। जिले में इसके लिए 148 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। प्रतिदिन समर्थन मूल्य पर प्रशासन पूरी तैयारी के साथ किसानों की उपज खरीद रहा है। राजनंादगांव जिले में अब तक 11 लाख क्विंटल धान की खरीदी हो गई है। जिले में 24 हजार 985 किसान अपनी उपज बेच चुके हैं। लिकिंग के माध्यम से सहकारी बैंक द्वारा 73 लाख 36 हजार रुपए की वसूली भी की गई है। उधर धान का उठाव के साथ परिवहन में भी तेजी आई है। प्रशासन के निर्देश पर तकरीबन 25 हजार क्विंटल का परिवहन हो चुका है। इस बीच बारदानों की समस्या अब सोसायटियों में नहीं दिख रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news