राजनांदगांव
![शहर कांग्रेस ने दी शहीद वीरनारायण को श्रद्धांजलि शहर कांग्रेस ने दी शहीद वीरनारायण को श्रद्धांजलि](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1639135157jn__6.jpg)
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 दिसंबर। छग के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर शुक्रवार को कांग्रेस भवन में शहर कांग्रेस ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी सभा आयोजित की।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी शशिकांत अवस्थी ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता सेनानी वीर नारायण सिंह का जन्म सोनाखान के जमीदार परिवार में सन 1795 में हुआ था। आजादी की लड़ाई में ऐतिहासिक योगदान और उनकी वीरतापूर्वक शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। प्रमोद बागड़ी ने उनके योगदान को नमन किया। इस अवसर पर यहया खान, मामराज अग्रवाल, झम्मन देवांगन, लक्ष्मण सिन्हा, भरत सोनी, भोला यादव, विष्णु सिन्हा, सुरेन्द्र देवांगन, विकास गजभिये, संदीप जायसवाल, फरमान अली व अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे। उक्त संगोष्ठी सभा का संचालन दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने किया। उक्त जानकारी शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने दी।