राजनांदगांव
फूलबासन ने वहीदा और माधुरी को दी बधाई
10-Dec-2021 4:54 PM
![फूलबासन ने वहीदा और माधुरी को दी बधाई फूलबासन ने वहीदा और माधुरी को दी बधाई](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1639135478jn__5.jpg)
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 10 दिसंबर। पद्मश्री फूलबासन यादव ने माधुरी जंघेल और वहिदा बेगम को बधाई दी। ज्ञात हो कि गत् दिनों ग्राम संडी की माधुरी मुन्ना जंघेल को केंद्रीय मंत्री द्वारा राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
यह अवार्ड उन्हें गौपालन एवं दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में मिला है। इस मौके पर फूलबासन ने मुख्यमंत्री द्वारा किसान अवार्ड से सम्मानित ग्राम चकनार के वहीदा बेगम को भी शुभकामनाएं दी। फूलबासन ने समूह की महिलाओं से मिलकर उनके प्रयासों की प्रशंसा की। माधुरी ने बताया कि इस क्षेत्र में जुडऩे पर फूलबासन का मार्गदर्शन एवं सहयोग हमेशा मिलता रहा है। इस मौके पर सरपंच कैलाश वर्मा, विजय वर्मा, मुन्ना वर्मा सहित समूह की महिलाएं शामिल थी।