राजनांदगांव

37 हजार किसानों ने बेचा डेढ़ लाख टन धान
10-Dec-2021 5:12 PM
37 हजार किसानों ने बेचा डेढ़ लाख टन धान

राजनांदगांव, 10 दिसंबर। जिले में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान का कार्य जारी है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार जिले में प्राथमिकता के आधार पर छोटे किसानों को टोकन जारी कर धान पहले खरीदा जा रहा है। 9 दिसंबर तक जिले में कुल 37 हजार 301 किसानों से एक लाख 42 हजार 603 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले के कुल 37 हजार 301 किसानों में से 31 हजार 998 लघु एवं सीमांत कृषकों से धान क्रय किया गया है तथा मात्र 5 हजार 303 बड़े कृषकों का धान क्रय किया गया है। कलेक्टर ने कहा है कि किसानों को धान विक्रय करने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। धान उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव शीघ्रता से किया जा रहा है। इसके लिए जिले के सभी मिलर्स से अनुबंध कर लिया गया है। जिला खाद्य अधिकारी भूपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि जिले में व्यवस्थित तरीके से धान खरीदी की जा रही है एवं पर्याप्त बारदाना उपलब्ध है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news