दन्तेवाड़ा

इंटक की केन्द्रीय कार्यसमिति का त्रैवार्षिक अधिवेशन, कार्यसमिति गठित
22-Dec-2021 8:47 PM
इंटक की केन्द्रीय कार्यसमिति का त्रैवार्षिक अधिवेशन, कार्यसमिति गठित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली/किरंदुल, 22 दिसंबर।
मेटल माईन्स वर्कर्स यूनियन (इंटक) की केन्द्रीय कार्यसमिति का त्रैवार्षिक अधिवेशन बुधवार को प्रदेश की राजधानी रायपुर में संपन्न हुआ। जिसमें राष्ट्रीय इंटक के महामंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह व प्रदेश इंटक के पदाधिकारियों की उपस्थिति मेें कार्यसमिति का गठन हुआ।

इस समिति में अभय सिंह अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए। वहीं किरंदुल शाखा के सचिव एके सिंह पुन: उपाध्यक्ष बने। इसके अलावा बचेली के देवाशीष पाल, तिलकराम मानकर, महामंत्री आशीष यादव, सचिव विनोद कुमार कश्यप, कमलराम, तेजेन्द्र प्रसाद, संगठन मंत्री चिन्ना स्वामी, चंद्रकुमार मंडावी, रामायण प्रसाद साहु, भूपेन्द्र राव, कोषाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य सुरेश गुप्ता, राकेश लाल, शैलेथ रथ चुने गये।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news