बलौदा बाजार

धान खरीदी केंद्र पिरदा में किसानों से लिया जा रहा अतिरिक्त धान, किसानों में नाराजगी
30-Dec-2021 5:35 PM
धान खरीदी केंद्र पिरदा में किसानों से लिया जा रहा अतिरिक्त धान, किसानों में नाराजगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भटगांव, 30 दिसंबर।
धान खरीदी केंद्र पिरदा वनांचल क्षेत्र में होने के कारण शासन ने किसानों की सुविधा के लिए उसी क्षेत्र में धान खरीदी केंद्र खोला गया है।  जहां खरीदी केंद्र प्रभारी पर मनमाना कार्य के आरोप लग रहे हैं।  

धान खरीदी केंद्र में शिवसेना  के कार्यकर्ता धान खरीदी केंद्र निरीक्षण करने  पहुंचे तो किसानों ने अपनी परेशानी बताई और धान कि तौलाई जब करवाए गए, तब धान के तौल के समय कुछ बोरी को तौल किया गया तो 40 के कट्टे की बोरी में 2 से ढाई किलो तौल में अतिरिक्त धान निकला। तो वही सिंलाई हुई बोरी को तौल कराई गयी तो 40 किलो कट्टे  कट्टे की बोरी में 1 से डेढ़ किलो धान अतिरिक्त मिला।

इस तरह  किसान जवाहिर पिता जगदीश  बघमल्ला ने बताया की 100 क_ा दाल धान लाया हूं और इसी तरह  हर कट्टे में 2 किलो ढाई किलो धान अतिरिक्त लिया गया। जिसे हम किसानों को बहुत नुकसान उठाना पड़ता है क्योंकि  एक-एक दाना धान की फसल पर बहुत मेहनत करना पड़ता है और धान खरीदी केंद्र में इस तरह से किया जा रहा है जो गलत है।
इसी तरह  मुरली मैत्री किसान ने बताया यहां धान खरीदी में 50 प्रतिशत किसानों का बोरा लिया जाता है नहीं लाने पर धान नहीं लिया जाता है।

संतराम पटेल बाघमल्ला ने बताया, मेरे भी ध्यान से धान में 300 से 400 ग्राम धान अतिरिक्त निकला। शिवसेना जिला प्रभारी गगन वैष्णव ने कहा कि किसानों से 2 से ढाई किलो अतिरिक्त धान लिया जा रहा है।  ऐसे खरीदी केंद्र के अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाही होना चाहिए।

बैंक मैनेजर छालो विशाल ने कहा की किसान शासन के आदेश अनुसार 25 प्रतिशत बारदाना शेष किसानों की सुविधा अनुसार बारदाना में  धान ला सकता है।   
सीईओ सोसाइटी देवेश ने कहा इसके संबंध में किसानों से कोई शिकायत नहीं आई है ऐसी बात है। तो मैं जा कर देखता हूं। वही उपपंजीयक उमेश गुप्ता ने कहा ऐसी बात है तो नायब तहसीलदार को जांच करने के लिए भेजता हूं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news