रायपुर

महिला किसान के यहां धान चोरी
23-Jan-2022 4:52 PM
महिला किसान के यहां धान चोरी

रायपुर, 23 जनवरी । आरंग के ग्राम गुखेरा में एक महिला किसान के घर से धान चोरी का मामला थाना पहुंचा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया। पुलिस ने बताया पीडि़ता का रूपाबाई रात्रे है। वह कृषि कार्य करती है। नया मकान बना है जहां पर धान मिजाई कर 50-50 किलोग्राम धान बोरी में भरकर कुल 112 बोरी (कट्टा) रखी थी। 21 जनवरी शाम करीब 06.00 बजे वहां लाईट चालू कर घर का दरवाजा में ताला लगाकर पुराने मकान चली गई। अगले दिन जब सुबह लौटी तब देखा दरवाजा का ताला टूटा हुआ, दरवाजा खुला हुआ था अंदर जाकर देखी तो धान का बोरी गिरा हुआ था अज्ञात शख्स ने यहां से कुल 06 बोरी प्रत्येक 50-50 किलोग्राम का कुल वजन 03 क्विंटल सरना धान चुरा लिए। महिला ने पास रहने वाले एक शख्स पर संदेह जताकर शिकायत दर्ज कराई है। चोरी गए सरना धान की कीमत करीब 75 हजार रुपये है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news