गरियाबंद

महात्मा गांधी को कांग्रेस सेवा दल ने किया नमन
31-Jan-2022 8:18 PM
महात्मा गांधी को कांग्रेस सेवा दल ने किया नमन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 31 जनवरी।
अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के द्वारा नगर के हृदय स्थल गांधी चौक में रविवार को गांधी का पुण्यतिथि मनाया गया। इस माह के अंतिम रविवार को शहीद हेमू कालानी चौक में झंडा वंदन का कार्यक्रम किया गया। तत्पश्चात लोगों को मास्क वितरण किया गया। इस अवसर पर झंडा वंदन कार्यक्रम के प्रमुख पालिका उपाध्यक्ष चतुर सिंह जगत ने कहा कि झंडा वंदन कार्यक्रम हम सभी के अंदर नई ऊर्जा का संचार करता है, यह महज एक झंडा फहराने का कार्यक्रम नहीं है अपितु पार्टी के प्रति निष्ठा पूर्ण भाव रखकर समाजहित के लिए कार्य करने के लिए भाव प्रेरित करता है।
 
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रुप से पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, जीत सिंह सरदार पूर्व उपाध्यक्ष, सुनील जैन वरिष्ठ कांग्रेसी, मेघनाथ साहू विधानसभा सेवादल अध्यक्ष, रामा यादव एल्डरमैन, चतुर सिंग जगत जिला कार्यकारी अध्यक्ष, बीरबल सिंह बंजारा कांग्रेस सेवा दल नयापारा नगर अध्यक्ष, विक्रम भोई सेवादल, भागवत साहू कांग्रेस सेवादल नयापारा नगर उपाध्यक्ष, मुरली राजपूत, अमर सिंह कुम्हार बूथ अध्यक्ष, घनश्याम साहू, अर्जुन साहू पार्षद प्रतिनिधि, अहमद रिजवी, रामेश्वर बांसवार कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष पारागांव, गिरवर रात्रे उपाध्यक्ष पारागांव सेवादल, राकेश देवांगन पारा गांव सेवादल, फुलेश सोनकर, परमेंद्र मांडले, राजेश कंपान, प्रभात जगत, पुरुषोत्तम जगत, लक्ष्मी निषाद, सुलोचना वैष्णव, अरुण तांडी, अकाश सोना, राजा कश्यप, ईश्वर सतनामी एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news