गरियाबंद
कोदो, कुटकी व रागी की समर्थन मूल्य में होगी खरीदी
01-Feb-2022 4:23 PM
गरियाबंद, 1 फरवरी । छत्तीसगढ़ शासन के प्राथमिकता अनुसार 1 दिसम्बर 2021 से 15 फरवरी 2022 तक न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना पर कोदो, कुटकी एवं रागी क्रय की जायेगी। शासन द्वारा कोदो, कुटकी एवं रागी क्रय हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित की गई है। जिसके अनुसार कोदो, कुटकी हेतु 3000 रूपये प्रति क्विंटल एवं रागी 3377 रूपये प्रति क्विंटल के दर पर खरीदी की जायेगी। उक्त खरीदी ग्राम स्तर एवं हाट-बाजारों में स्व सहायता समूहों द्वारा किया जायगा।