गरियाबंद

आत्मनिर्भर भारत को गति देने वाला बजट- देवांगन
02-Feb-2022 5:21 PM
आत्मनिर्भर भारत को गति देने वाला बजट- देवांगन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम,  2 फरवरी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन ने कहा है कि देश के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 39.45 लाख करोड़ रुपए का इस बजट में राजकोषीय घाटा 4.9 फीसदी तक रखने का लक्ष्य तय किया है। मोदी सरकार ने देश को सशक्त बनाने वाली कई परियोजनाओं पर आगे बढऩे का संकल्प दिखाया है  तथा अगले 25 वर्षों में देश को महाशक्ति बनाने का लक्ष्य रखा है। इस बजट में 9.2 फीसदी विकास दर मौजूदा वित्त वर्ष में रहने का अनुमान है।

देवांगन ने कहा कि सरकार ने डिजिटलीकरण पर विशेष जोर दिया है, किसानों के खाते में 2.37 लाख  करोड़ रुपए क एमएसपी सीधे ट्रांसफर करने की घोषणा की है। कृषि क्षेत्र में ड्रोन के इस्तेमाल एवं जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा तथा खेती को आधुनिक कर किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम होगा। सोलर पैनल निर्माण को प्रोत्साहित किया जाएगा। नदियों को जोडक़र विशेष पिछड़े इलाकों में खेती के माध्यम से खुशहाली लाने का प्रयास किया गया है ।

शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल मुद्रा का 2022- 23 में शुरुआत होगा। रक्षा और अनुसंधान क्षेत्र में युवाओं को अवसर मिलेगा। मोदी सरकार ने मेड इन इंडिया के माध्यम से 60 लाख युवाओं को नौकरी देने की बात कही है। 3 साल में 400 वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा तथा सडक़ों की जाल बिछाते हुए 25000 किलोमीटर नेशनल हाईवे का निर्माण किया जाएगा। मोदी सरकार ने देश के नागरिकों को छत देने के लिए पीएम आवास के तहत 80 लाख आवास निर्माण के लिए 40 हजार करोड़ बजट का आवंटन किया है।

इस बजट में किसान, युवा, महिला, कारपोरेट जगत ,शिक्षा और स्वास्थ्य सहित सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए आत्मनिर्भर भारत को गति देने का प्रयास किया गया है। यह बजट हमारे देश के 130 करोड़ नागरिकों को नई दिशा व दशा देगी तथा अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ ही सामान्य जनमानस के लिए नए अवसर बनाएगी।

दूरगामी एवं दूरदर्शी बजट
केंद्रीय बजट को सकरात्मक एवं विकासवादी बाते हुए पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने बजट का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के आत्मनिर्भर भारत के अवधारणा को पूरा करने के दिशा में आज प्रस्तुत बजट को दूरगामी एवं दूरदर्शी बजट बताया है। श्री साहू ने कहा कि कृषि उपकरण सस्ता करने तथा कृषि क्षेत्र में प्राधिगिको प्रसाहित करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री को आभार किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news