गरियाबंद

गरियाबंद की उपजेल कॉलोनी में दिखा तेंदुआ, दहशत
03-Feb-2022 3:48 PM
गरियाबंद की उपजेल कॉलोनी में दिखा तेंदुआ, दहशत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 3 फरवरी।
गरियाबंद में मंगलवार की रात 12 बजे के करीब एक तेंदुआ उपजेल कॉलोनी में घुस आया और काफी देर तक उपजेल के करीब विचरण करता रहा। जो उपजेल के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। इस दौरान उपजेल के संतरी ने भी तेंदुए को गायों को दौड़ाते हुए भी देखा। कुछ देर बाद तेंदुआ वहां से ग्राम सढ़ोली-आमदी की ओर भाग गया।

इधर रहवासी इलाके में तेंदुए के आने से उप जेल कालोनी अस्पताल कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। उपजेल कॉलोनी में रहने वाले 20 परिवार के लोग शाम को अकेले घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं। उप जेल के अधीक्षक ने भी कॉलोनीवासियों से अकेले बाहर न निकलने की अपील की है। इस संबंध में उप जेल के अधीक्षक श्यामलाल ठाकुर ने बताया कि बीती रात 12 बजे एक तेंदुआ उप जेल के गेट के तक पहुंच गया था। काफी देर गेट के आसपास विचरण करता रहा।

उप जेल के संतरी ने उसे करीब से देखा
रात में ड्यूटी पर तैनात जेल के संतरी अमरजीत की ने बताया कि रात 11. 55 बजे की घटना है।  जब मजरकट्टा की ओर से कुछ मवेशियों के अचानक दौडऩे की आवाजें सुनाई दी तभी संतरी ने देखा तो मवेशियों के ठीक पीछे तेंदुआ था और मवेशियों को शिकार के लिए दौड़ा रहा था।  संतरी अमरजीत ने बताया कि तेंदुआ जिला अस्पताल के गेट की तरफ गया और कुछ ही देर बाद उधर से भी मवेशियों को दौड़ाते हुए जेल की तरफ लाया। मवेशी भाग गए, तेंदुआ कुछ देर जेल के बाहर बैठा रहा और उसके बाद पीछे की तरफ निकल गया।उन्होंने बताया कि वह अचानक तेंदुए को देखकर घबरा गया था। इस दौरान जेल का कुत्ता भी बहुत देर तक तेंदुए को भौंकता रहा।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news