गरियाबंद

राहुल का विरोध करने जा रहे भाजयुमो कार्यकर्ता हिरासत में
03-Feb-2022 4:23 PM
राहुल का विरोध करने जा रहे भाजयुमो कार्यकर्ता हिरासत में

फूलचंद कॉलेज के पास विरोध-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 3 फरवरी। 
राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, नवापारा मंडल के द्वारा विरोध-प्रदर्शन किया गया। नगर के भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी का विरोध करने माना एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे, तभी नवापारा पुलिस प्रशासन ने फूलचंद कॉलेज के पास उनको रोक लिया।

इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन ने कहा कि राहुल गांधी जी से घोषणा पत्र में किए घोषणाओं का जवाब मांगा जाएगा।  
देवांगन ने कहा कि गंगाजल को हाथ में लेकर सत्ता हासिल करने वाली कांग्रेस सरकार आज प्रदेश को बदहाल की स्थिति में ले गई है। राहुल गांधी 2 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ क्यों याद कर रहे हैं, यह सोचने की बात है। वर्तमान कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं, अन्नदाताओं, महिलाओं, अनियमित कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है। इस प्रदेश में माफिया राज चरम पर है। राहुल गांधी को आज प्रदेश के प्रत्येक जनता को जवाब देना होगा कि उनको न्याय व छत्तीस घोषणाओं को कब पूर्ण करेंगे?

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा ने कहा कि यह सरकार सिर्फ छलने व लूटने का कार्य कर रही है, अब सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
इस विरोध-प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष परदेसी राम साहू ,पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल, प्रदेश विशेष आमंत्रित किशोर देवांगन, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मुकुंद मेश्राम, कैलाश तिवारी,  रेशम हुंदल, अनुज राजपूत, सुमित सिन्हा, टिंकू सोनी, धीरज साहू, प्रितेश साहू, गुलशन साहू, ऐश्ववर्य गोयल, ईश्वरी देवांगन, रजत राजपूत, राजू रजक, त्रिलोक निषाद, संतोष आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news