गरियाबंद

राहुल की सभा में बहनों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी जनता- नेहरू साहू
04-Feb-2022 3:19 PM
राहुल की सभा में बहनों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी जनता- नेहरू साहू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 4 फरवरी।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को रायपुर आए थे। भाजपा कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश की जनता ने वादाखिलाफी के विरोध में राहुल गांधी के काफिले को काले झंडे दिखाकर प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू ने कहा कि काले झंडे दिखाने एवं विरोध प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार डरी हुई थी। सभा में आई महिलाओं के काले दुपट्टे भी निकलवा दिये गए थे। प्रशासन के इस व्यवहार से महिलाएं अपमानित महसूस कर रही हैं।

भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू ने तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में लडक़ी हूं लड़ सकती हूं कि कैंपेन करने वाले कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में माता एवं बहनों का अपमान कर रही है। उन्होंने दुपट्टे निकालने वाले कर्मचारियों पर ठोस कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के बहनों से सरकार को माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस सरकार की तानाशाही व्यवस्था को छत्तीसगढ़ के जनता देख रहे हैं। आगामी चुनाव में नारी शक्ति पूर्ण शराबबंदी, महिला समूह के कर्ज माफी, युवा भाई-बहनों को बेरोजगारी भत्ता प्रदान करने सहित अनेक झूठे वादों का मुंहतोड़ जवाब देगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news