दन्तेवाड़ा
सरपंच की हत्या में शामिल ईनामी नक्सली गिरफ्तार
05-Apr-2022 9:05 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 5 अप्रैल। मंगलवार को दंतेवाड़ा में सरपंच की हत्या में शामिल ईनामी नक्सली को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि कुआकोंडा थाना बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त पार्टी बड़े गुडरा और छोटे गुडरा के मध्य पहुंची थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस दल को देखकर छिपने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति से कड़ाई से पूछताछ की। जिसमें उसकी पहचान डीएकेएमएस अध्यक्ष बामन उर्फ ताड़ो माड़वी (40 वर्ष) के रूप में हुई। बामन छोटे गुडरा गांव के चालकी पारा का निवासी है। वह विगत कई वर्षों से नक्सली संगठन में सक्रिय था। वह छोटे गुडरा के सरपंच लखमा राम की हत्या में भागीदार था। राज्य शासन द्वारा उक्त कैडर के नक्सली की गिरफ्तारी पर 1 लाख का का पुरस्कार घोषित किया गया है।