राजनांदगांव

नवाचार करने नहीं करना चाहिए संकोच - कलेक्टर
03-Jul-2022 2:51 PM
नवाचार करने नहीं करना चाहिए संकोच - कलेक्टर

कलेक्टर-सीईओ व सहायक अधीक्षक को दी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 03 जुलाई।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा एवं जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर को गत् दिनों कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारी-कर्मचारियों ने विदाई दी। इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने पर सहायक अधीक्षक जगदीश्वर सिंह ठाकुर को भी भावपूर्ण विदाई दी गई।

कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि जिले में विगत एक वर्ष में बहुत अच्छा कार्य किया गया। इस दौरान कलेक्टर ऑफिस में आम जनता की एक भी शिकायत नहीं आई। जिससे यह पता चलता है कि सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य किया है। कोई भी नया कार्य एवं नवाचार करने के लिए संकोच नहीं करना चाहिए। यदि अच्छी भावना के साथ आप नया कार्य कर रहे हैं तो दुनिया की परवाह नहीं करना चाहिए।

उन्होंने सभी से मिले स्नेह एवं सम्मान के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर को नई पदस्थापना एवं जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने श्री ठाकुर के सेवानिवृत्त होने पर उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। इस अवसर पर कलेक्टर ने जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित राजनांदगांव जिले की उपलब्धियों पर आधारित किताब न्याय का छत्तीसगढ़ मॉडल राजनांदगांव का विमोचन किया।

जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर ने कहा कि समय कितनी तेजी से बीतता है पता ही नहीं चलता। स्थानांतरण होने पर बिछडऩे का गम भी होता है। इस एक वर्ष में सभी ने काफी सहयोग किया। कलेक्टर का विशेष सहयोग एवं स्नेह मिला। उनके मार्गदर्शन में भरपूर कार्य सीखने का मौका मिला।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने कहा कि कलेक्टर सिन्हा ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया है और उनके अनुभवों का लाभ राजनांदगांव जिले को मिला है। जिला पंचायत सीईओ चंद्राकर के कार्य करने की शैली नेक है। नगर निगम आयुक्त भिलाई के पद पर वे पदस्थ हुए हैं और अब ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करने के बाद उन्हें शहर के विकास के लिए कार्य करने का अवसर एवं अनुभव मिलेगा।

सेवानिवृत्त सहायक अधीक्षक श्री ठाकुर के कार्य प्रणाली बहुत अच्छी रही।
संयुक्त कलेक्टर इंदिरा सिंह ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर ओएसडी खैरागढ़ जगदीश सोनकर, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम राजनांदगांव अरूण वर्मा सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा ने कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news