बालोद

नपा में उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
08-Jul-2022 4:11 PM
नपा में उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

जल्द ही मतदान की तारीख की जाएगी तय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्लीराजहरा, 8 जुलाई।
नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा में नगर पालिका उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 24 पाषदों नें 27 जून को जनदर्शन में कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर आवेदन किया गया था। जिस पर उक्त सभी पाषदों को 6 जुलाई को तलब किया गया था, जहां सभी पाषदों के हस्ताक्षर को सत्यापित किये गए और जल्द ही मतदान की तारीख तक की जावेगी।

विदित हो कि नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के 27 में से 24 पाषदों नें नगर पालिका के उपाध्यक्ष संतोष देवांगन के कार्यप्रणाली से नाखुश पाषदों ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जनदर्शन में कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत होकर आवेदन किया था।
जिस पर कलेक्ट्रेट से उक्त सभी 24 पाषदों को 6 जुलाई को तलब किया गया था। जहां सभी पार्षद बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां सभी पाषदों के हस्ताक्षर को सत्यापित किया गया। जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को भेजी जायेगा। वहां से विशेष सम्मेलन की तैयारी तय की जायेगी, इसमें मतदान होगा।

वहीं विदित हो कि नगर पालिका चुनाव मे भाजपा नें नगर के वार्ड क्रमांक 10 से संतोष देवांगन को पार्षद के लिए प्रतयाशी तय किया था और उसनें जीत दर्ज की। वहीं भाजपा  ने नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद के लिए संतोष देवांगन को अपना प्रतयाशी बनाया और उसमें भी संतोष देवांगन ने जीत दर्ज कर उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए।

परंतु वहीं अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में भाजपा प्रतयाशी की हार हुई, जबकि भाजपा के अधिक पार्षदों ने जीत दर्ज की थी। बावजूद इसके चुनाव हारने पर भाजपा संगठन ने मंथन किया और संतोष देवांगन सहित दो अन्य पार्षदों को पार्टी के विरुद्ध कार्य करनें पर उन्हें निष्कर्षित किया गया।

27 जून 2022 को भाजपा, कांग्रेस व र्निदलीय कुल 24 पार्षदों के द्वारा उपाध्यक्ष के विरुद्ध किये गए आवेदन को लेकर भाजपा संगठन ने भाजपा ने अपने सभी 11 पार्षदों व मंडल के पदाधिकारियों को बुलाया गया था।

मंडल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
जानकारी के अनुंसार उक्त बैठक में राजहरा भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर कांग्रेस के साथ सांठगांठ करनें की बात कही गई। जिस बात से नाखुश मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने पार्टी के आला नेताओं को भेजकर उनके ऊपर लगाये गए आरोपों को सिद्व करनें की बात कही।

भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भी सौंपा इस्तीफा
राजहरा भाजपा मंडल के अध्यक्ष द्वारा अपना इस्तीफा सौंपने के बाद भाजपा युवा मोर्चा, भाजपा महिला मोर्चा, भाजपा अलपसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष, नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष, भाजपा अलपसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा सहित भाजपा के अन्य प्रकोष्ठ के सैकड़ों पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा सौंपा गया और अपने भेजे इस्तीफे में उन्होंने इस बात का उल्लेख किये हैं कि मंडल अध्यक्ष के ऊपर जो आरोप लगाये गए हैं उससे हम क्षुब्ध हैं और यह मांग करते हैं कि उनके ऊपर लगाये गए आरोपों को सिद्व किया जाए और यदि आरोप सिद्व नहीं होता है तो आरोप कर्ताओं के विरुद्ध कार्यवाही की जा।

नगर पालिका दल्लीराजहरा में उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर भाजपा में बिखराव व गुटबाजी दिखने लगी है। भाजपा के पार्षदों को भी उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाने को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। परंतु भाजपा के पाषदों नें कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपने हस्ताक्षर को सत्यापित करवाया।

इन पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए किया हस्ताक्षर
नगर पालिका उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 24 पार्षदों के द्वारा किये गए हस्ताक्षर में रुखसाना बैगम, रोशन पटेल, सूरज विभार, चंदप्रकाश सिन्हा, स्वप्निल तिवारी, विजयालक्ष्मी, शीला भारद्वाज, ब्रजमोहन नेताम, जनक निषाद, बांबी छतवाल, शिवांगी ध्रुव, ममता नेताम, सोनी दुबे, प्रमीला पारकर, हेमंत गौतम, ताम्रध्वज सुधाकर, प्रतिमा नायक, राजेश कांबले, सोहद्रा ठाकुर, श्रुति यादव, विजय भान सिंह, मोईनुद्दीन, टी ज्योति व चंदप्रकाश बोरकर शामिल है। इस संबंध मे राजहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news