सुकमा

5-5 लाख के ईनामी नक्सल दंपत्ति का समर्पण
11-Jul-2022 4:49 PM
5-5 लाख के ईनामी नक्सल दंपत्ति का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा,  11 जुलाई।
आज 5-5 लाख की ईनामी हार्डकोर नक्सली दंपत्ति ने सुकमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। 


दोनों केकेबीएन डिवीजन (कंधमाल, कालाहांडी, बौद्ध, नयागढ़) में सक्रिय रहे। केरलापाल एरिया कमेटी से दोनों का वर्ष 2021 में स्थानांतरण हुआ था। पुरूष नक्सली 16 वर्ष तथा महिला नक्सली 12 वर्ष से लगातार नक्सली संगठन में सक्रिय रहे। दंपत्ति एसीएम रैंक के हैं। छग शासन द्वारा 5-5 लाख रुपए का ईनाम घोषित है।

नक्सल उन्मूलन अभियान तथा छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति केप्रचार-प्रसार एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे पूना नम अभियान  (नई सुबह, नई शुरूवात) से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन के केकेबीएन डिवीजन कंधमाल, कालाहांडी, बौद्ध, नयागढ़ में कार्यरत नक्सली दंपत्ति मडकम हिड़मा एवं कुराम हुंगी दोनों निवासी जिला बीजापुर क्षेत्र द्वारा सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सुकमा सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा ओम चंदेल के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news