बालोद

सट्टा लिखते 8 गिरफ्तार
15-Jul-2022 3:41 PM
सट्टा लिखते 8 गिरफ्तार

बालोद, 15 जुलाई। सट्टा लिखने वाले 8 आरोपियों को गुरूर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 10490 रू व सट्टा पट्टी को किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अवैध जुंआ सट्टा एवं अवैध शराब ब्रिकी रोकथाम रेड कार्यवाही हेतु टीम गठित कर थाना गुरूर एवं सायबर सेल बालोद द्वारा विभिन्न स्थानों पर जाकर रेड कार्यवाही कर सट्टा पट्टी नामक जुआ खिलाते आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपी किशुन सिन्हा निवासी कन्हारपुरी के कब्जे से 1400रू,  लालचंद ठाकुर  निवासी शांतिनगर 1350रू,  ओमशंकर सरथी निवासी गुरूर 650रू, शिवकुमार साहू  निवासी शांतिनगर 700रू, हिमांचल राम निवासी कोचेरा  800रू,  राजू ठाकुर  निवासी दानीटोला  2150 रू, शंकर मण्डावी निवासी कोलियामार 1620 रू, हिमांशु लावत्रे निवासी अम्बेडकर चौक गुरूर 1820 रू कुल 10490 रू को जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
आरोपियों का कृत्य अपराध सदर धारा 4 (क) जुआ एक्ट का घटित करना पाये से अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news