सुकमा

नक्सली ने किया समर्पण
15-Jul-2022 9:26 PM
नक्सली ने किया समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा,  15 जुलाई।
नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में 201 वाहिनी कोबरा के सहायक कमांडेंट एवं एसडीओपी सुकमा के समक्ष बिना हथियार के एक नक्सली ने आत्मसमर्पण किया।
 
आत्मसमर्पित नक्सली डीएकेएमएस सदस्य माड़वी कोसा चिंतलनार क्षेत्र का बताया जा रहा है।

नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में 201 वाहिनी कोबरा के सहायक कमांडेंट स्वप्निल पवार एवं एसडीओपी सुकमा परमेश्वर तिलकवार के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण कराया गया।  आत्मसमर्पित नक्सली को शासन के पुनर्वास योजना के तहत प्रोत्साहन राशि व अन्य सुविधा प्रदाय किया जाएगा।

आत्मसमर्पित नक्सली चिंतलनार क्षेत्र में घटित विभिन्न नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा है। नक्सली को आत्मसमर्पण करने हेतु प्रोत्साहित करवाने में 201 वाहिनी कोबरा के विशेष सूचना शाखा व थाना चिंतलनार के स्टाफ का विशेष प्रयास रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news