दन्तेवाड़ा

बेमुद्दत हड़ताल जारी, शासन को सद्बुद्धि के लिए भजन-कीर्तन
27-Aug-2022 9:13 PM
बेमुद्दत हड़ताल जारी, शासन को सद्बुद्धि के लिए भजन-कीर्तन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 27 अगस्त।
दंतेवाड़ा में अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। फेडरेशन नेताओं का कहना है कि 2 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई के बिना हड़ताल समाप्त नहीं होगी।

फेडरेशन के जिला सह संयोजक त्रिपुरारी मंडावी ने बताया कि शासन की सद्बुद्धि हेतु अनेक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को भजन और कीर्तन आयोजित किया गया। जिसमें सदस्यों ने अपनी प्रस्तुति दी। इसके साथ ही अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि शासन कर्मचारियों के अधिकार पर डाका डाल रहा है।

शासन कर्मचारियों के उचित अधिकार को देने में अडिय़ल रवैया अपना रहा है। जिससे कर्मचारियों का अहित हुआ है। उन्होंने शासन से 2 सूत्रीय मांगों को शीघ्रतापूर्वक पूर्ण किये जाने की मांग की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news