दन्तेवाड़ा

5 लाख के ईनामी नक्सली का समर्पण
06-Oct-2022 5:07 PM
5 लाख के ईनामी नक्सली का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 6 अक्टूबर।
दंतेवाड़ा पुलिस की विशेष पहल घर वापस आइए को दशहरा के अवसर पर बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के समक्ष नीलावाया पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष ने आत्मसमर्पण किया।
पुलिस ने बताया कि मलांगीर एरिया कमेटी अंतर्गत नीलावाया पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष लखमा कोर्राम उर्फ कोवासी लखमा (22 वर्ष) ने नक्सलियों की खोखली विचारधारा से त्रस्त होकर और मुख्यधारा में जुडऩे की इच्छा से पुलिस के समक्ष घर वापसी की। लखमा अरनपुर थाना अंतर्गत नीलावाया गांव के पटेल पारा का निवासी है।

उक्त नक्सली लीडर पर पुलिस थाना अरनपुर में 17 नामजद अपराध दर्ज हैं। इनमें गोपनीय सैनिक मोहन भास्कर की हत्या में भागीदारी प्रमुख रूप से शामिल है। इसके फलस्वरूप राज्य शासन द्वारा उक्त लीडर की गिरफ्तारी पर गिरफ्तारी पर 5 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था, वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

उल्लेखनीय है कि घर वापस आइए अभियान अंतर्गत कुल 559 नक्सलियों ने घर वापसी की है। इनमें 160 इनामी नक्सली लीडर हैं।

एसपी ने किया स्वागत
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा लखमा का तिलक लगाकर स्वागत किया। इसी कड़ी में दशहरे का प्रसाद खिलाकर मुख्यधारा में जोड़ा। आत्म समर्पि त नक्सली कोवासी लखमा ने नक्सलियों का साथ छोडऩे का संकल्प लिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news