खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

डीआर 8336 से मिला अच्छा मुनाफा
20-Oct-2022 4:23 PM
डीआर 8336 से मिला अच्छा मुनाफा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 20 अक्टूबर।
ग्राम ओटेबंध में टाटा रिलाइज का धान्य सीड्स की धान फसल की प्रदर्शनी का आयोजन बुधवार को किया गया। खेत मालिक रमेश जंघेल ने किसानों को बताया कि पिछले साल एक  एकड़ में डीआर 8336 की फसल लगाया था, अच्छा  मुनाफा मिलने पर इस वर्ष 12 एकड़ में फसल लगाया और आगामी वर्ष 20 एकड़ में उक्त फसल लगाउंगा।

मिली जानकारी के अनुसार गंडई के ग्राम ओटेबंद में टाटा रिलाइज का धान्या सीड्स कंपनी द्वारा फसल प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के लगभग 15 गांव के 100 से ज्यादा किसानों को धान्या का डीआर 8336 हाईब्रीड धान 230 प्रदर्शनी किया गया। इसमें 8336 किस्म की धान की विशेषता बताई गई। जैसे कल्लो की संख्या में अधिकता, बाली की अधिक लंबाई, मोठे दाने, अधिक वजन सहित अन्य फायदे बताए गए। साथ ही बताया गया कि इस कंपनी के धान में कम खर्च में अधिक मुनाफा है।

इस सेमीनार में ग्राम ओटबंद के मालगुजार रमेश जंघेल ने बताया कि पिछले वर्ष उनके द्वारा एक एकड़ में टाटा अराइस कंपनी के 8336 धान को लगाए थे, जहां कम लागत में अच्छा फसल होने के कारण इस वर्ष 12 एकड में यह धान लगाया है। इस वर्ष भी अच्छी फसल है। इस धान में मोटा दाना, फफूंद जनति रोग के प्रति सहनशीलता, सूखे के प्रति सहनशीलता, अधिकतम कंसे, अधिक दाने  देखने को मिला है। बता दे कि एक एकड़ खेत में रोपा धान में 6 किलो डालना होता है एवं एक एकड़ खेत में बोवाई करने पर 12 किलो प्रति एकड़ डालना पड़ता है।

सेमीनार के दौरान बीडीएम अभिषेक कुमार सिन्हा, अभिषेक मिश्रा, फलिंद्र वर्मा, भागचंद, तरुण, अंकित समेत राघवेंद्र कृषि सेवा केंद्र के प्रोपराइटर सहित रिटेलर उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news