खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

7 को स्पर्धाओं और रैली के बीच संत नामदेव महाराज की मनेगी जयंती
02-Nov-2022 3:19 PM
7 को स्पर्धाओं और रैली के बीच संत नामदेव महाराज की मनेगी जयंती

समाज ने बैठक लेकर बनाई रणनीति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 2 नवंबर।
संत नामदेव महाराज की 752वीं जयंती पर विविध आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को नामदेव समाज की बैठक गंडई के राम मंदिर में आयोजित किया गया। बैठक में संत शिरोमणी नामदेव महाराज की 752वीं जयंती मनाने को लेकर तिथि एवं रूपरेखा तय की गई। जिसमें आगामी 7 नवंबर को जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जयंती अवसर पर सत्यनाराण की पूजा, संत नामदेव की डीजे रैली सहित बुजुर्ग सम्मान, रंगोली प्रतियोगिता और भाषण का कार्यक्रम किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार गंडई में विगत कई वर्षों से संत शिरोमणी नामदेव महाराज की जयंती समाज द्वारा धूमधाम से मनाया जाता रहा है। इस वर्ष भी संत शिरोमणी नामदेव महाराज की 752वीं जयंती मनाया जाना है। इसको लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामाजिकजनों ने तय किया कि आगामी 7 नवंबर को जयंती मनाया जाएगा। इस दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा कार्यक्रम नामदेव मंच में 11 बजे, दोपहर 1 से 2 बजे के बीच समाज की महिला एवं बच्चों द्वारा पेड़ लगाओ-बेटी बचाओ थीम पर रंगोली तथा दोपहर 3 बजे डीजे पर समाज द्वारा रैली निकाली जाएगी। साथ ही देर शाम को राम मंदिर में महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़, संत शिरोमणी नामदेव महाराज के जीवनी पर भाषण और बुजुर्गों का सम्मान किया जाएगा। अंत में सामाजिक भोज के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। बैठक में समाज के वरिष्ठ, युवा एवं बच्चे शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news