राजनांदगांव

शबद कीर्तन संग 8 को गुरूनानक जयंती
04-Nov-2022 1:03 PM
शबद कीर्तन संग 8 को गुरूनानक जयंती

कृत्रिम रौशनी से गुरूद्वारे की चमक बढ़ी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 नवंबर।
सिख धर्म के संस्थापक,  प्रथम गुरू एवं मानवीय एकता के महान संदेश वाहक श्री गुरूनानक देवजी की जयंती के खास मौके पर गुरूद्वारे की चमक आकर्षण का केंद्र बन गई है। कृत्रिम रौशनी से गुरूद्वारे को सजाया गया है। 8 नवंबर को सिख धर्मावलंबी हर्षोल्लास के साथ प्र्रकाश पर्व के रूप में उनकी जयंती को मनाएंगे। स्थानीय सिख समाज द्वारा भी इस आगमन पर्व पर विशेष आयोजन किए जाएंगे। इधर जयंती से पूर्व शहर में रोजाना प्रभातफेरी निकल रही है।

बड़ी संख्या में महिलाएं भक्तिमय माहौल में शहर में भ्रमण कर रही है। इस बीच स्थानीय गुरूद्वारे को जयंती के अवसर पर विद्युत सजावट से आकर्षक रूप दिया गया है। नयनाभिराम कृत्रिम रौशनी से गुरूद्वारा काफी भव्य और खूबसूरत नजर आ रहा है। गुरूनानक देवजी की जयंती मनाने के लिए  विगत डेढ़ माह से श्री गुरूग्रंथ साहेब के अखंड पाठ की श्रंृखला व  प्रात: 5 बजे प्रभातफेरी निकाली जा रही है। मुख्य आयोजन 8 नवबर को होगा। जिसमें रागी जत्था द्वारा शबद-कीर्तन व गुरूवाणी का गायन होगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news