खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

रजक कार कल्याण बोर्ड अध्यक्ष ने सामाजिक बैठक लेकर बनाई रणनीति
04-Nov-2022 2:53 PM
रजक कार कल्याण बोर्ड अध्यक्ष ने सामाजिक बैठक लेकर बनाई रणनीति

नवीन जिला केसीजी में जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए मांगा प्रस्ताव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 4 नवंबर।
छग प्रदेश धोबी समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष एवं छग शासन रजककार कल्याण बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष लोकेश कन्नौजे बुधवार को गंडई के ग्राम लिमो पहुंचे। उन्होंने लिमो निवासी लोमश रजक के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात लिमो में प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रवक्ता नेमबाई के निवास में सामाजिक बैठक कर सर्व धोबी समाज को संगठित करने पर जोर दिया। साथ ही नवीन जिला केसीजी में चुनाव पद्धति कराकर नए जिलाध्यक्ष बनाने की बात कही।  बैठक में मनोनीत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों को प्रमाण पत्र भ्ी दिया गया। वहीं आगामी चुनाव के लिए गंडई के युवा पत्रकार रवि रजक को नोडल अधिकारी बनाया गया। साथ ही सामाजिक युवाओं को जिम्मेदारी भी दी गई। जिला अध्यक्ष के लिए 25 साल और 12वीं  पास वाले व्यक्ति ही भाग लेने पर प्रारूप रखा गया।  

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज निर्मलकर सिरसाकला भिलाई, प्रदेश महासचिव कृष्ण कुमार निर्मलकर , प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम निर्मलकर, एवं  जिलाध्यक्ष श्रीराम रजक, झड़ीराम कन्नौजे, महिला प्रदेश महासचिव निर्मला रजक, कमलेश रजक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज स्वागत गंडई परिक्षेत्र के सामाजिक लोग शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news