राजनांदगांव

सीएम ने किसानों को आर्थिक व्यवस्था से उबारा- महेन्द्र
04-Nov-2022 3:07 PM
सीएम ने किसानों को आर्थिक व्यवस्था से उबारा- महेन्द्र

जिपं सदस्य ने कसारी और खुर्सीपार में किया धान खरीदी का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 नवंबर।
राज्योत्सव के साथ ही एक नवंबर से शुरू हुआ धान खरीदी के महापर्व पर जिला पंचायत सदस्य व प्रदेश किसान कांग्रेस महामंत्री महेन्द्र यादव ने खरीदी केंद्र में किसानों का सम्मान किया। डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र कसारी एवं खुर्सीपार में उन्होंने धान खरीदी का शुभारंभ किया। श्री यादव ने कहा कि यहां धान बेचने व टोकन लेने पहुंचे किसानों में निश्चिंतता और संतुष्टि का भाव दिख रहा है। छत्तीसगढ़ में यह पहली सरकार है, जिसने किसानों को पूरा न्याय दिया है।

कसारी एवं खुर्सीपार धान खरीदी केंद्र में यादव ने किसानों का सम्मान कर उनके साथ ही धान खरीदी का शुभारंभ किया। किसानों से चर्चा कर भूपेश सरकार की योजनाएं साझा की और न्याय योजना के संदर्भ में बात की। किसानों ने उनसे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने उन्हें आर्थिक मजबूती दी है। वहीं एक नवंबर से धान खरीदी शुरू कर उन्होंने हमें समय की बड़ी रियायत दे दी है।

जिपं सदस्य महेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी राज्य के किसानों को ऋण, फसल के कम मूल्य और कमजोर आर्थिक व्यवस्था से उबारा है। वे किसानों के लिए न्याय योजना के रूप में एक नई क्रांति लेकर आए। इससे पहले राज्य के किसान आत्मघाती कदम उठने तक को मजबूर थे, लेकिन अब लोग सरकार की योजनाओं को देखते हुए कृषि की ओर लौट रहे हैं। विकास और परंपरा को साधकर हम अपनी जड़ों की ओर लौट रहे हैं, जो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विकास परक सोच का ही नतीजा है।

इस अवसर पर होमदत्त वर्मा, उषा सिन्हा, मदन मोहन साहू, आशा मंडावी, जयचंद ठाकुर, सलीम खान, नरेंद्र वर्मा, पारस वर्मा, मोरध्वज वर्मा, महेंद्र नागपुरे, मनहरण सिन्हा, दिलीप वर्मा, सेवक, बृजलाल वर्मा रुक्मणी, गजानंद वर्मा, धरम वर्मा, शत्रुहन यादव, मनोज, रामचरण वर्मा, चंद्रकुमार निर्मलकर, बनऊ जोशी, रामानंद साहू, देवनारायण सिन्हा, हनुमान सिन्हा, दानेश साहू सहित क्षेत्र के किसान एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news