खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

संत शिरोमणि की जयंती मनी
08-Nov-2022 2:35 PM
संत शिरोमणि की जयंती मनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 8 नवंबर।
गंडई में सोमवार को संत शिरोमणि नामदेव महाराज की 752वीं जयंती मनाया गया। जिसमें गंडई समाज के सभी लोग उपस्थित रहे। सत्यनरायन पूजा, डीजे पर रैली, रंगोली प्रतियोगिता और संत नामदेव की जीवनी पर भाषण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। समाज के बच्चों, बड़ो,  बुजुर्गों और महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढक़र  हिस्सा लिया।

ज्ञात हो कि  इस वर्ष भी गंडई नामदेव समाज ने अपने आराध्य संत शिरोमणि नामदेव महाराज की जयंती को धूमधाम और सादगी पूर्ण तरीके से मनाया। लगभग 11 बजे सत्यनरायन की पूजा-अर्चना की। रैली नामदेव मंच के पास से निकाली गई, जो कृष्ण मंदिर तक ले जाया गया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष देवनरायन नामदेव के घर के पास समाज सहित अन्य लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। बच्चों ने डीजे पर नृत्य किया। तत्पश्चात राम मंदिर में रैली का समापन किया गया।
राम मंदिर में बच्चों ने रंगोली बनाई थी, जिस पर पुरस्कार वितरण किया गया। इसी दौरान समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान तिलक लगा श्रीफल भेंट कर किया गया। समाज के बच्चों और बड़ों ने संत शिरोमणी नामदेव के जीवनी पर प्रकाश डाले।

अंत में सामाजिक भोज के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान  भैरव नामदेव, बिसौहा नामदेव, गोविंद नामदेव, गौरीबाई नामदेव, नरेश नामदेव, प्रवीण नामदेव, शिवेंद्र नामदेव, दुरपत नामदेव, अनिल नामदेव, उज्ज्वल नामदेव, विनोद नामदेव, नीलम नामदेव, मनोज नामदेव, ललित नामदेव, प्रमोद नामदेव, श्यामलाल नामदेव, डोमार नामदेव, अरविंद नामदेव, सूरज नामदेव, कन्हैया नामदेव, संतोष नामदेव, पवन नामदेव, दिनु नामदेव, जुगल नामदेव, लक्ष्मण नामदेव, गौकरण नामदेव, मलय नामदेव सहित पूरा समाज उपस्थित रहा था। कार्यक्रम का संचालन नवीन नामदेव ने किया।  कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के अध्यक्ष आयुष नामदेव, देवनरायन, राहुल, रेवतीरमण, गोलू, सोनू, विवेक, ओमकार, सोनू, देवेंद्र, पुलु, संजय,  मोनू सहित अन्य लोगों का योगदान रहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news