खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

आलोक बने लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष
08-Nov-2022 3:53 PM
आलोक बने लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष

खैरागढ़, 8 नवंबर।  प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले नवीन जिला खैरागढ़- छुई खदान _गंडई के लिपिक पदाधिकारियों की कार्यकारिणी की बैठक हुई। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी की उपस्थिति में सर्वसम्मति से आलोक वैष्णव सहायक ग्रेड 2 को संघ का प्रथम जिला अध्यक्ष व  अभिलेख सिंह को संभागीय सचिव नियुक्त किया गया है। बैठक में समस्त लिपिक साथियों ने प्रदेश अध्यक्ष को लोगों की समस्याओं से अवगत कराते जल्द से जल्द समस्याओं के निराकरण की मांग की। बैठक में टीकेंद्र नाथ वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील यादव ,प्रदेश सचिव आलोक रामटेके ,अजय त्रिपाठी, नवीन जिला केसीजी  से विद्याभूषण सोनी ,यशवंत यादव ,उमराव रजक ,निरंजन नामदेव ,सुरेश गुप्ता ,सज्जन देशमुख, अभिलेख सिंह, दुर्गेश सिंह, हर्षवर्धन ,अर्पित गुप्ता ,प्रशांत महोबिया शंकर सिंह ,कमलेश त्रिपाठी, मंसाराम वर्मा ,भुनेश्वर सिंह ठाकुर ,विजेंद्र महोबिया दीपक तिवारी, शिवम देवांगन तथा लिपिक वर्गीय सभी साथी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news