दन्तेवाड़ा

डीएवी बचेली के विद्यार्थियों का जोनल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन
10-Nov-2022 3:39 PM
डीएवी बचेली के विद्यार्थियों का जोनल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन

फुटबॉल में स्वर्ण, दौड़, खो-खो, मुक्केबाजी में रजत पदक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 10 नवंबर।
डीएव्ही पब्लिक स्कूल भिलाई में आयोजित क्षेत्रीय स्तर क्रीड़ा प्रतियेागिता में दंतेवाड़ा जिला के डीएव्ही बचेली के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।
इसमें छात्र अनंत नायडू ने 100 व 200 मीटर दौड़ में क्रमश: स्वर्ण व रजत पदक जीता। डीएव्ही की टीम ने फुटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, मुक्केबाजी स्पर्धा में रजत प्राप्त किया। इसके अलावा छात्रा चंचल नायडु ने 200 मीटर तथा निशा तामो ने 400 मीटर दौड़ रजत पदक, विश्वकर्मा कुमार ने खो-खो में रजत पदक हासिल किया।

गौरतलब है कि प्रतियोगिता का शुभारंभ गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के मुख्य आतिथ्य में हुआ एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह  टेकाम के मुख्य आतिथ्य में इस प्रतियोगिता का समापन हुआ। ज्ञात हो कि स्पर्धा में प्रदेश के विभिन्न डीएव्ही स्कूलों के 874 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news