राजनांदगांव

भगवान राम के आदर्श चरित्र को अपनाकर ही जीवन को महान बनाया जा सकता है - गीता
11-Nov-2022 4:08 PM
भगवान राम के आदर्श चरित्र को अपनाकर ही जीवन को महान बनाया जा सकता है - गीता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 नवंबर। 
गायत्री विद्यापीठ केसर नगर में सुंदरकांड गायन एवं व्याख्यान  प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू शामिल हुईं। इस अवसर पर गायत्री विद्यापीठ द्वारा मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष श्रीमती साहू का बैच, गमछा, गुलदस्ता एवं मोमेन्टो भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष श्रीमती साहू ने कहा कि  रामचरित्र मानस पढ़ते हैं, स्वयं जो मनुष्य जीवन है उसके बारे में हम स्वयं जानते हैं कि किस तरह से रामजी का जन्म हुआ और किस तरह से उन्होंने एक अच्छे बेटे के रूप मे दुनिया में प्रसिद्ध हुए। भगवान रामचन्द्र जी एक अच्छे भाई भी हैं और एक अच्छे गुरू भी हैं। भगवान रामचन्द्र जी ने पूरी दुनिया में संदेश दिया है कि इस दुनिया में हम भाई-बहन और न जाने कितने  भी रिश्तों से जुड़ते जाते हैं और किस तरह से निभाया जाता है और उनके वचनों को किस तरह से निभाया जाता है, जब हम रामचरित्र मानस पढ़ते हैं तो हम सबका धर्म परम  सत्य है। सत्य को पहचानना, सत्य के लिए जीना और सत्य के लिए खड़ा होना। उन्होंने कहा कि राम कथा ही जीवन का सार है। भगवान राम के आदर्श चरित्र को अपनाकर ही जीवन को महान बनाया जा सकता है। श्रीमती साहू ने प्रतियोगिता में विजेताओं को मोमेन्टो भेंटकर सम्मानित करते बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पटेल, सांसद प्रतिनिधि भरत वर्मा, रजक वैष्णव, नंदकिशोर  सुरजन, हरिश गांधी, वत्सला अय्यर, सुखमा सुरजन, शारदा तिवारी सहित अन्य लोग शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news