दन्तेवाड़ा

गांव विकास का बनाए कार्यक्रम-कलेक्टर
06-Dec-2022 9:05 PM
गांव विकास का बनाए कार्यक्रम-कलेक्टर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
दन्तेवाड़ा, 6 दिसम्बर।
कलेक्टर विनीत नंदनवार की अध्यक्षता में आज जिला संयुक्त कार्यालय में समय सीमा की बैठक संपन्न हुई। उन्होंने विलेज डेवलपमेंट प्रोग्राम अंतर्गत योजनाबद्ध तरीके से कार्ययोजना बनाकर शीघ्र शुरू करने की बात कही। उन्होंने उद्वहन सिंचाई योजना की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने जिले में धान के बदले अन्य फसल लेने किसानों को प्रोत्साहित करने निर्देशित किया। जिससे गांवों के अधिक से अधिक किसानों को लाभ मिले। 

कलेक्टर ने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के सुचारू संचालन की वस्तुस्थिति की साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी गोठानों में नियमित रूप से गोबर खरीदी करने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने गौठान एवं आवर्ती चराई की जानकारी लेते हुए आवर्ती चराई योजना के तहत कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले के गौठानों में पशुओं के लिए धान फसल की कटाई एवं मिंजाई के साथ ही अब किसानों को पैरा दान करने के लिए प्रोत्साहित करें। 
कलेक्टर ने पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के साथ ही समय सीमा के लंबित प्रकरणों की भी विभागवार समीक्षा की। उन्होंने इन प्रकरणों का समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से निराकरण करने अधिकारियों को कहा। बैठक में अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे और डिप्टी कलेक्टर प्रमुख रूप से मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news