बालोद

राममंदिर में शिव शक्ति मानस मंडली की मोहक प्रस्तुति
13-Dec-2022 3:13 PM
राममंदिर में शिव शक्ति मानस मंडली की मोहक प्रस्तुति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दल्ली राजहरा, 13 दिसंबर।
  स्थानीय निषाद समाज राममंदिर में बालोद जिला निषाद महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष धनेश्वरी निषाद द्वारा शिव शक्ति मानस मंडली का रामायण पाठ आयोजित किया गया।
शिव शक्ति मानस मंडली की मोहक प्रस्तुति ने उपस्थित सभी सदस्यों का मन मोह लिया। मानस मंडली अध्यक्ष सरिता सिंह गौतम ने श्रीराम जी के धनुष और बाण धारण किए रहने पर व्याख्या करते हुए बताया कि भगवान श्रीराम जी का धनुष ज्ञान का प्रतीक है और बाण विवेक का। श्री राम जी ने असुरों का संहार करने धनुष बाण धारण किया।

उन्होंने बताया, असुर हर युग में होते हैं। असुर आज भी हैं। वे हम सबके मन में घर कर गए हैं। काम, क्रोध, लोभ, मोह, ईष्या, द्वेष ये आसुरी प्रवृत्तियां हैं। इन आसुरी शक्तियों पर विजय पाने हमें श्रीराम जी का सहारा लेना है। श्रीरामजी का नाम जप ही हमारे कल्याण का एकमात्र साधन हैं।

इस कार्यक्रम में शिवशक्ति मानस मंडली से सुरेमन, अंबिका कडेल, पायल वैष्णव, शोभा शाह, रंजीता गुप्ता की उपस्थिति रही। दल्लीराजहरा निषाद महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष कल्याणी निषाद, कोषाध्यक्ष रेखा पारकर, उपाध्यक्ष रामेश्वरी कैवर्त सरस्वती निषाद, सुशीला निषाद, प्रमिला पारकर, समारी निषाद, पूर्णिमा साहू, निषाद समाज अध्यक्ष घनश्याम पारकर, बालोद जिला निषाद समाज उपाध्यक्ष गोपीराम निषाद, दशरथ कैवर्त, जोहन निषाद, अनिल वैष्णव, जानमेज गौतम, श्री द्विवेदी की विशेष उपस्थिति रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news