राजनांदगांव

दैहान में मनी ठाकुर प्यारेलाल सिंह की जयंती
23-Dec-2022 4:28 PM
दैहान में मनी ठाकुर प्यारेलाल सिंह की जयंती

प्रतिमा स्थापना स्थल और गार्डन का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 दिसंबर।
प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह की 131वीं जयंती उनके गृह ग्राम सेम्हरा दैहान में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल व अध्यक्षता जिपं सदस्य अशोक देवांगन ने की। विशेष अतिथि के रूप में जनपद सदस्य ओमप्रकाश साहू व अति विशिष्ट अतिथि के रूप में ठाकुर साहब के पोते सेवानिवृत्त डीआईजी नीलकांत  सिंह, सेवानिवृत्त सहायक जिला खाद्य अधिकारी विश्वजीत सिंह और वरिष्ठ साहित्यकार,  पत्रकार एवं इतिहासकार आशीष सिंह उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री बघेल ने कहा कि  प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह मजदूर आंदोलन के प्रणेता और कुशल संगठनकर्ता थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जन्म स्थान को विकसित करने के लिए आजादी से अंत्योदय तक का कार्यक्रम घोषित किया है, लेकिन ठाकुर साहब की जन्मभूमि सेम्हरा दैहान में इस योजना के अंतर्गत कोई उल्लेखनीय काम नहीं हो पाया है। वे केंद्र सरकार से पत्राचार कर इस योजना को अमलीजामा पहना पहनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने दैहान में यादव समाज का भवन बनाने की घोषणा की तथा आदिवासी समाज के भवन के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।

अध्यक्षता करते जिला पंचायत सदस्य अशोक देवांगन ने कहा ठाकुर प्यारेलाल सिंह हमारे स्वाभिमान हैं और उनका जन्म स्थान ग्राम दैहान हमारा गौरव।  उन्होंने ग्राम पंचायत डुमरडीहकला में पेयजल के लिए एक लाख रुपए और भवन निर्माण के लिए तीन लाख रुपए देने की घोषणा की। जनपद सदस्य ओमप्रकाश साहू ने कहा ठाकुर प्यारेलाल सिंह ने अपने गांव के विकास का जो सपना देखा था, उसे हम सब मिलकर पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने ठाकुर साहब की स्मृति में ग्राम दैहान में वाटर कूलर लगाने और 25 हजार रुपए देने की घोषणा की। पूर्व जनपद सदस्य नरेंद्र सिंह ने बताया कि ठाकुर प्यारेलाल सिंह ने गांव में सिंचाई सुविधा के लिए 1950 में टारबांध  की परिकल्पना की थी, परंतु किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने गांव में सिंचाई सुविधा मुहैया कराने की मांग की।

डुमरडीहकला के सरपंच दिनेश सिंह ठाकुर ने कहा की विधायक  बघेल के सार्थक पहल से ही गौरव ग्राम दैहान में ठाकुर साहब की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ है। श्री ठाकुर ने नवीन धान खरीदी केंद्र डुमरडीह के लिए भवन और किसानों के लिए विश्राम गृह निर्माण करने तथा ठाकुर प्यारेलाल सिंह की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के लिए उनके जन्मस्थान में संग्रहालय भवन बनाने की मांग की।

इस अवसर पर इतिहासकार आशीष सिंह ने कहा कि महान काम करने वाले ही अमर होते हैं। ठाकुर साहब ने देश और समाज के लिए अपना घर त्यागा इसलिए वे त्यागमूर्ति कहलाते हैं। उन्होंने ठाकुर साहब के विद्यार्थी जीवन से लेकर भूदान आंदोलन तक की उनकी गौरवपूर्व जीवन यात्रा पर प्रकाश डाला।  समारोह का संचालन देवेन्द्र सिंह ठाकुर और आभार प्रदर्शन वीरेन्द्र बहादुर सिंह ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news