राजनांदगांव

नांदगांव में भी निकली भारत जोड़ो यात्रा
23-Dec-2022 4:38 PM
नांदगांव में भी निकली भारत जोड़ो यात्रा

वार्ड 44 व 45 में निकली भारत जोड़ो यात्रा

राजनांदगांव, 23 दिसंबर। भारत माता के जयघोष के नारों के साथ कांग्रेसजनों की उत्साहपूर्ण मौजूदगी में 21 दिसंबर को दक्षिण ब्लॉक के वार्ड 44 व 45 में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई, जो पूरे वार्ड का भ्रमण करते एवं मंदिर में श्रीफल चढ़ाते प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना को लेकर सम्पन्न हुई।

शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने कहा कि शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में वार्ड 44 के खान नर्सिंग होम के पास से निकली। यात्रा की शुरुआत में सतनाम समाज के जैतखाम में श्रीफल भेंटकर पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात यात्रा हनुमान मंदिर, जय बुढ़ादेव, दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
इसके बाद यात्रा आगे बढ़ी । जिसका मां बम्लेश्वरी महिला स्व सहायता व राधाकृष्ण रामायण समिति की महिलाओं द्वारा यात्रा का फुलमालाओं से अभिनंदन किया गया। इस दौरान यात्रा के नेतृत्वकर्ता श्री छाबड़ा ने महिला समूह की कोमल साहू, सरोज निषाद, नीता यादव, खेमबाई, चंदनबाई, शैलेन्द्री साहू का श्रीफल से सम्मान किया।

इस दौरान वार्ड की महिलाएं फुलेश्वरीबाई, चंदाबाई साहू, सुनीता पटेल, हेमलता निषाद, लोकिन यादव, चैनबाई ने नाली-बिजली, पाइप लाइन जोडऩे व अन्य परेशानियों को बताया, जिस पर श्री छाबड़ा ने निराकरण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद यात्रा दल अटल आवास कालोनी पहुंची, जहां पर महिलाओं ने भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागत किया। दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने बंद करो अत्याचार राहत दो मोदी सरकार के नारों के साथ उपस्थित कांग्रेसजनों का उत्साहवर्धन किया। शहर अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने नुक्कड़ सभा के माध्यम से कांग्रेसजनों का उत्साहवर्धन करते कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी द्वारा निकाली गई ।
भारत जोड़ों यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत की एकता और अखंडता है।
उसका अनुशरण करते राजनांदगांव शहर में प्रतिदिन अलग-अलग वार्डों में पहुंचकर भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को साझा कर रहे हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news