राजनांदगांव

रामायण मंडली स्पर्धा के परिणाम घोषित
23-Dec-2022 4:39 PM
रामायण मंडली स्पर्धा के परिणाम घोषित

लखोली के संत मिलन मानस परिवार का चयन, जनपद स्तरीय स्पर्धा में देंगे प्रस्तुति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 दिसंबर।
रामायण मंडलियो को प्रोत्साहित करने राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता आयोजित करने छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग मंत्रालय रायपुर के दिए गए निर्देश के अनुक्रम में नगर निगम द्वारा वार्ड स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता 3 व 4 दिसंबर को एवं नगरीय निकाय स्तरीय प्रतियोगिता 10 दिसम्बर को गांधी सभागृह में आयोजित की गयी। जिसका परिणाम घोषित किया गया। चयनित रामायण मंडली 14 व 15 जनवरी 2023 को जनपद स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में रामायण की प्रस्तुति देंगे।

प्रतियोगिता में चयनित मंडली के संबंध में निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि शासन निर्देशानुसार 3 व 4 दिसंबर को वार्ड स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में वार्डों के 9 मंडलियों ने रामायण की प्रस्तुति दी। जिनमें जूरी (चयन समिति) के सदस्यों राजेश स्वर्णकार, गोपी पटेल व शोभा श्रीवास्तव ने रामायण की श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मंडलियों का चयन किया। जिसमें लखोली वार्ड नं. 31 की मंडली संत मिलन मानस परिवार प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा रेवाडीह वार्ड नं. 22 की मंडली सत्संग के गंगा मानस परिवार द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं हल्दी वार्ड नं. 51 की मंडली आदर्श श्रीराम चरित मानस परिवार तृतीय स्थान प्राप्त किया था।

आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि तीनों चयनित मंडली 10 दिसंबर को गांधी सभागृह में नगरीय निकाय स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति दी। जिसमें संत मिलन मानस परिवार लखोली राजनांदगांव की रामायण मंडली का चयन किया गया। उक्त मंडली आगामी 14 एवं 15 जनवरी को जनपद स्तरीय रामायण प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति देंगे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news