गरियाबंद

ओडिशा से अवैध धान परिवहन करते 3 पकड़ाए
24-Dec-2022 3:42 PM
ओडिशा से अवैध धान परिवहन करते 3 पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 24 दिसंबर।
देवभोग थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान पिकअप से 50 बोरी अवैध धान ओडिशा से देवभोग छत्तीसगढ़ बार्डर के रास्ते परिवहन करते पुलिस ने पकड़ा। उक्त वाहन व अवैध धान के विरूद्ध विधिवत कार्रवाई कर थाना देवभोग में सुरक्षार्थ रखा गया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को प्रधान आरक्षक गणेश साहू हमराह स्टाफ के पेट्रोलिंग पर ग्राम खुटगांव की ओर रवाना हुए थे कि  पेट्रोलिंग के जरिए मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप में ओडिशा बार्डर से लगा हुआ ग्राम धरमगढ़ ओडिशा का धान ग्राम देवभोग छत्तीसगढ़ बार्डर के रास्ते परिवहन कर लाने की सूचना पर खुटगांव नाका तरफ से अपने पिकअप को तेजगति से ओडिशा खुटगांव नाका की ओर से छत्तीसगढ़ ला रहा था, जिसे खुटगांव नाका के पास में रोककर पिकअप चालक को उक्त वाहन में भरे धान के संबंध में पूछताछ किया जो अपना नाम शेषमल बघेल (26) साकिन ग्राम सरगीगुडा थाना देवभोग का रहने वाला बताया व धान को सोमियान नायक के खेत से घर लाना बताया।

पीकअप में करीबन 50 बोरी धान का था। चालक शेषमल बघेल एवं मजदूर सुशील मांझी व देवेन्द्र मांझी द्वारा उक्त धान को धरमगढ़ ओडिशा खुटगांव नाका से छत्तीसगढ़ खुटगांव परिवहन करना स्वीकार किए जाने पर  अवैध धान के विरूद्ध विधिवत कार्रवाई कर थाना देवभोग में सुरक्षार्थ रखा गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news