राजनांदगांव
छोटा गोला क्रिकेट व आनंद मेला का आयोजन
राजनांदगांव, 24 दिसंबर। सनसिटी सोसाइटी में इस बार भी कल 25 दिसंबर से शीतकालीन खेल महोत्सव का आयोजन अध्यक्ष आनंद चोपड़ा, सचिव दिलीप गोलछा एवं कोषाध्यक्ष राजेश डागा के मार्गदर्शन में होने जा रहा है। जिनके संयोजक अतुल चोपड़ा व अशोक अग्रवाल नियुक्त हुए हैं। इस आयोजन के तहत सर्वप्रथम 25 दिसंबर को स्लो साईकल रेस बालक, बालिका, पुरुष व महिला वर्ग हेतु रखी गई है। इसी दिन सुबह 9 बजे से पुरुष व महिला वर्ग हेतु स्लो स्कूटर प्रतियोगिताएं होगी। दोपहर 3 बजे से मिठाइयों की रानी सरप्राइज गेम होगा तथा शाम 6 बजे से बैडमिंटन प्रतियोगिता रखी गई है। रात्रि 7 बजे कैरम प्रतियोगिता होगी।
इसी क्रम में 26 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से हुला हूप रेस होगी व रात्रि 7 बजे से बॉलीबाल प्रतियोगिता होगी। 27 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से मटकी फोड़ प्रतियोगिता व शाम को 7.30 बजे सन सिटी का मुख्य आकर्षण छोटा गोला क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होगा। जिसमें की कुल 8 टीमें होंगी।
28 दिसंबर को सिर्फ महिलाओं हेतु प्रतियोगिता रखी गई है। जिसमें बैक रेस व स्पून मार्बल गेम्स होंगे। 31 दिसंबर को शाम 6 बजे से भव्य आनंद मेले का आयोजन रखा गया है। जिसमें खाने की विभिन्न वस्तुओं के स्टॉल लगेंगे तथा अनेक आकर्षक कार्यक्रम भी होंगे। विभिन्न प्रतियोगिताओं हेतु सभी पुरस्कार भाई विनोद बोहरा महावीर ग्र्रुप की ओर से प्रदान किए जाएंगे। अध्यक्ष श्री चोपड़ा ने नगरवासियों से उक्त मेले में शामिल होने का अनुरोध किया है।