बस्तर

भूपेश सरकार की उदासीनता के कारण लोगों को आवास का नहीं मिल रहा लाभ -संतोष
27-Dec-2022 9:23 PM
भूपेश सरकार की उदासीनता के कारण लोगों को आवास का नहीं मिल रहा लाभ -संतोष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
जगदलपुर, 27 दिसम्बर।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर मोर आवास मोर अधिकार के तहत आज भाजपा मण्डल भानपुरी के ग्राम बनियागाँव में सभा आयोजित कर मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम कर सर्वे सूची में नामदर्ज से हितग्राहियों का फार्म भरवाकर इस राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों को आम जनों को अवगत करवाया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्यवक्ता के रूप में भाजपा बस्तर संभाग प्रभारी व सांसद संतोष पांडेय व विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री व पूर्व मंत्री केदार कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी उपस्थित हुए। 

सभा को सम्बोधित करते हुए सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश बघेल की  सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से प्रदेश भर के लाखों परिवारों को वंचित रखा गया है। उन्होंने कहा कि पक्का घर हासिल करना प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है इसे उनका अधिकार मानते हुए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरूआत की गई आज प्रदेश भर में लाखो लोग इस योजना का लाभ उठा चुके है,परन्तु राज्य सरकार के रवैये से प्रदेश के लोगो को इसका लाभ नही मिल पा रहा है। आगे उन्होंने कहा की केंद्र सरकार द्वारा लगभग स्वीकृत करीब 12 लाख प्रधानमंत्री आवास छत्तीसगढ़ सरकार ने रोक रखा है। प्रदेश कांग्रेस सरकार की उदासीनता के कारण हितग्राहियों के आवास अधूरे पड़े लोगो को किस्तों के किये भटकना पड़ रहा है। आज गरीबों के लिए समस्या बनी हुई है कि उनका पक्का मकान में जीवन व्यतीत करने का सपना कैसे पूरा होगा उन्होंने प्रदेश में हत्या चोरी भ्रष्टाचार और अन्य आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी को लेकर भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

तत्पश्चात सभा को भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने भी सम्बोधित करते हुए कहा की  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने गरीब परिवार के बारे में इतना अच्छा सोच विचार रखा है कि मेरे देश के गरीब परिवारो के पास पक्का छत पक्का मकान हो जाए पर राज्य की  कॉंग्रेस सरकार सा बिल्कुल नहीं चाहती जैसे जनता ने कांग्रेस पार्टी को राज्य में सत्ता पर बैठाया है उसी तरह राज्य की जनता सत्ता छीनना भी जानती है सरकार अपने  घमंड मे चूर है इन्हे प्रदेश की जनता की फि़क्र नहीं है।

प्रदेश में विकास के सारे कार्य ठप्प पड़े हंै।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रुपसिंग मंडावी, शेखर जोशी, यशवंत ठाकुर, सरपंच लुदरू राम, केशव ठाकुर, भास्कर जोशी, प्रवीण संखाला, लुदू राम कश्यप, संभू, लेजा राम,  बड़ी संख्या में हितग्राही, ग्रामीणजन व भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news